फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Rain became a disaster, water filled in every locality

Barabanki News: आफत बनी बारिश, हर मोहल्ले में भरा पानी

Sat, 26 Aug 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 26 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rain became a disaster, water filled in every locality
बाराबंकी। लगातार हो रही बारिश से शहर से गांव तक बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सड़कें पानी में डूब गई हैं। शहर के हर मोहल्ले में पानी भरा है। जमुरिया नाला उफनाने से करीब 150 घरों में पानी घुस गया है। जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैंं। तमाम लोग घरों में कैद हो गए हैं। वहीं जलनिकासी के इंतजाम ध्वस्त हो गए हैंं।
विज्ञापन



बारिश के चलते सरकारी स्कूल के परिसर तालाब में तब्दील हो गए हैं, जिससे शिक्षण कार्य ठप हो गया है। पिछले तीन दिनों में रिकॉर्ड 191.34 मिमी. बारिश हुई है। बृहस्पतिवार से शुक्रवार सुबह तक करीब 15 घंटे लगातार बारिश हुई, जिससे जमुरिया नाले का पानी कैलाश आश्रम, दुर्गापुरी, पीरबटावन के 150 घरों व दो दर्जन सड़कों पर भर गया है। ककरहिया, बड़ेल, मंझिलेपुर व शांतिविहार में नगर पालिका ने पंप लगाकर पानी निकलवाया। अभयनगर, केंद्रीय विद्यालय व सांसद आवास जाने वाले मार्ग जलमग्न हैं। बंकी नगर पंचायत से गदिया-बरेठी जाने वाला मार्ग जलमग्न है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन






डीएम अंकल! कैसे जाएं स्कूल
डीएम अंकल! न नाली है न सड़क, घास भी उगी है। स्कूल कैसे जाएं? सड़क व नाली बनवा दीजिए। डीएम से यह गुहार शहर से सटे ढकोली गांव के अखंडनगर में बारिश से भरे पानी में खड़े बच्चों ने लगाई है। बारिश होने के कारण यहां हर तरफ पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन







जलभराव से यहां भी परेशानी
सिद्धौर में केसरगंज-अवसानेश्वर गड्ढायुक्त मार्ग, सैदनपुर के तकिया मोहल्ला, प्राथमिक विद्यालय जाने वाला मार्ग, मनरेगा पार्क भी तालाब में तालाब में तब्दील हो गया, जिसमें बच्चे अठखेलियां करते नजर आए। लखनऊ-अयोध्या नेेशनल हाईवे के किनारे सर्विस रोड पर पानी भरा है। जैदपुर के आधे मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं। त्रिवेदीगंज के अलमापुुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पानी भरने से पढ़ाई ठप रही। दरियाबाद के छीपी वार्ड, सीडीपीओ कार्यालय, सिरौलीगौसपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय दनापुर शुक्ल जलमग्न हैं। निंदूरा के मदीनपुर, दौलतपुर में जलभराव से पानी टंकी का निर्माण बंद हो गया है। फतेहपुर के नेशनल इंटर कॉलेज में पानी भरने से शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ।







पांच गुना अधिक हुई बारिश
इस बार अगस्त में अब तक कुल 326.50 मिमी. बारिश हुई है, जिसमें 23 को 56.17 मिमी., 24 को 53.50 मिमी. व 25 को 100.17 मिमी. बारिश हुई थी, जो पिछले साल की अपेक्षा पांच गुना अधिक है। तीन दिनों में पिछले साल सिर्फ 37 मिमी. ही बारिश हुई थी। अगस्त में अब तक 326.50 मिमी. बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed