{"_id":"60f5ce028ebc3e6d885eeb31","slug":"rain-barabanki-news-lko587707017","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी और उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी और उमस से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बारिश की वजह से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। पिछले कई दिनों से पड़ी रही उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है। दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे वहीं कई स्थानों पर जलभराव हो जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
पिछले दो दिनों से आसमान पर बादल तो छाए लेकिन सिर्फ बूंदाबांदी ही हो रही थी झमाझम बारिश को लोगों को बेसब्री से इंतजार था। बादल बिना बरसे से ही निकल जा रहे थे जिससे उमस भरी गर्मी ने लोगों को जीना दूभर कर दिया था। सोमवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने उमसभरी गर्मी से काफी हद तक राहत जरुर दी है।
इस बारिश से शहर के लाजपत नगर, लखपेड़ाबाग, आवास विकास, पलहरी चौराहा समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने से जरा सी बारिश होने पर शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो जाता है जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं इस बारिश से किसानों ने भी राहत की सांस ली है। जिन किसानों ने धान की रोपाई कर दी थी उनके लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है।