फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Rain.

सुबह बारिश तो शाम होते उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल

Wed, 24 Jun 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Rain.
51- बाराबंकी। तेज धूप व उमस में हलक तर करते नजर आए लोग। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। लगातार पांच दिनों से सुबह हो रही बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है लेकिन शाम को उमस परेशान करती है। मानसून आने के मौसम के मिजाज को देख किसानों ने खेती-किसानी का काम तेज कर दिया है। बुधवार की सुबह झमाझम बारिश तो हुई लेकिन शाम को फिर उमस ने परेशान किया।
विज्ञापन

जिले में लगातार बारिश से मानसून आने पूरे होते इंतजार को देख किसान मेंथा की फसल की पेराई के साथ धान की रोपाई में तेजी ला रहे है। बुधवार को किसान खेतों में धान की नर्सरी रोपाई को लेकर उखाड़ रहे थे। वहीं कई खेतों में पानी रोकने को लेकर मेड़ मजबूत करने में जुटे थे। वहीं बारिश से हो रहे मेंथा को नुकसान को लेकर किसानों ने बारिश के बीच मेंथा की कटाई व पेराई का काम जारी रख उसे जल्द निपटाने में जुटे दिखे। वहीं सोमवार की सुबह हुई बारिश से कीचड़ व जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

जिले के उपकृषि निदेशक शोध के कार्यालय पर स्थित मौसम विभाग के कर्मचारी कांशीराम की माने तो मानसून ने दस्तक दे दी है। आगे भी एक सप्ताह बारिश होने के आसार है। जिले में बुधवार को 6.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed