फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Raids on 24 places for China Chemical eggs

चीन के केमिकल अंडे के लिए 24 जगह छापे

Wed, 28 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 28 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Raids on 24 places for China Chemical eggs
अंडा - फोटो : अमर उजाला
चीन के रासायनिक अंडों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अंडे के थोक व्यापारियों के साथ ही पोल्ट्री फार्मों की जांच शुरू कर दी है। एफएसडीए ने बुधवार को अंडे के थोक व्यापारियों के यहां छापेमारी की तो पता चला कि किसी के पास भी लाइसेंस ही नहीं है।
विज्ञापन


जांच में किसी भी दुकानदार के पास से रासायनिक अंडे नहीं मिले हैं फिर भी अंडे के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। वहीं, छानबीन में पता चला कि जिले में जितने अंडे की खपत है उससे ज्यादा का उत्पादन हो रहा है। ऐसे में बाहर से अंडे मंगाने का औचित्य ही नहीं है।
विज्ञापन


इन दिनों चीन से रासायनिक अंडे की खेप आने की सूचना से लोगों में खौफ व्याप्त है। बुधवार को एफएसडीए की टीम ने आलापुर स्थित अनस एग स्टोर, बेगमगंज में आसिफ एग स्टोर, लैया मंडी में कल्लू व कामरान एग स्टोर समेत जिले में करीब दो दर्जन स्थानों पर अंडे की थोक दुकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि, बाजार में चीन के रासायनिक अंडे बिकने की सूचना के साथ ही एफएसएसआई से जांच के आदेश मिले थे। इस पर जिले में 24 स्थानों पर छापेमारी कर अंडाें का सैंपल लिया है।


प्रथम दृष्टया रासायनिक अंडे मिलने के आसार नहीं लग रहे हैं। फिर भी अंडे खाने वाले लोग थोड़ी सतर्कता बरतें। नकली अंडा खुरदरा होता है। उसकी ऊपरी परत कठोर व अंदर का पीला भाग उबालने पर गेंद जैसे हो जाता है। खाते समय इन बातों का ध्यान अवश्य दें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed