{"_id":"60b3dcbb8ebc3ef7893abe9d","slug":"raid-on-liquor-shops-fined-ten-thousand-barabanki-news-lko580279694","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकानों पर छापे, दस हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकानों पर छापे, दस हजार का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शराब की दुकानों पर रविवार को भी ताबड़तोड़ छापे मारे गए। इस दौरान एक दुकान पर अनियमितता पाए जाने पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा चलाए गए इस अभियान से शराब विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा।
शासन के आदेश पर रविवार को भी जिले भर के एसडीएम, सीओ और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शराब की दुकानों पर जांच की। एसडीएम सदर अभय पांडेय ने आबकारी निरीक्षक विजय आनंद और पुलिस के साथ जमुरिया नाला स्थित मॉडल शॉप के साथ अंग्रेजी और बीयर की दुकानों की जांच की।
इसके बाद आबकारी निरीक्षक ने सफेदाबाद, धरसनिया, कुरौली, ओबरी, सिविल लाइन, नाका पैसार, दशहराबाग, मसौली, जहांगीराबाद, ग्रीडगंज स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों के साथ ही बीयर की दुकानों की जांच की। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग के निकट संचालित देशी शराब की दुकान में जांच के दौरान प्रपत्रों में अनियमितता पाए जाने पर दुकान संचालक पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार अलग-अलग तहसीलों में एसडीएम, सीओ और आबकारी विभाग की टीम ने शराब की दुकानों पर जाकर जांच की। अधिकारियों ने दुकान पर मौजूद सेल्समैनों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि किसी भी दुकान से गड़बड़ी की शिकायत मिली तो उस दुकान के सेल्समैन और लाइसेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले भर में शराब की दुकानों की जांच एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षकों द्वारा की गई है। जांच रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद दुकानों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।