फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Raid on liquor shops

शराब दुकानों पर छापेमारी में कई जगह पकड़ी गड़बड़ी

Sat, 01 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 01 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Raid on liquor shops
प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलने वाली भाजपा सरकार की सख्ती के बाद प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया है। डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार की रात जिले भर में शराब की दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कई दुकानों पर कमियां मिलने पर एडीएम एके सिंह ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश के बाद समस्त एसडीएम ने सीओ व एसओ के साथ अपने-अपने क्षेत्र की शराब की दुकानों पर छापेमारी की। शहर में एसडीएम सदर सुनील चौधरी, सीओ सिटी संतोष सिंह, कोतवाल एसके सिंह ने दुकानों पर जांच की।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट में एसडीएम राहुल कुमार यादव भिटरिया पेट्रोल पंप के निकट अंग्रेजी शराब की दुकान पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे तथा गहनता से पड़ताल की इस दौरान यहां पर भारी अनियमितता के साथ स्टॉक संबंधित कोई कागजात सेल्समैन नही दिखा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद एसडीएम ने दुकान का शटर गिरवाकर जल्द स्टॉक संबंधित कागजात दिखाने की बात कहते हुए न दिखा पाने पर कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद एसडीएम भिटरिया चौराहा स्थित देशी शराब की दुकान पर पहुंचे तथा यहां पर भी गहनता से जांच की। इसके बाद वह भिटरिया चौराहे पर स्थित बीयर की दुकान पर भी जांच की।


विभिन्न जगहों पर शराब दुकानों पर हुई जांच के दौरान कमियां मिली हैं। एडीएम अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कई अंग्रेजी शराब की दुकान पर दुकानदार का स्टॉक ठीक नही मिला तथा स्टॉक रजिस्टर दुकानदार नहीं दिखा पाया। कहा जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed