फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Raid on Gauri Filling Center, two machine seized

गौरी फिलिंग सेंटर पर छापा, दो मशीनें सीज

Mon, 22 May 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 22 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Raid on Gauri Filling Center, two machine seized
भिटरिया-हैदरगढ़ रोड़ स्थित आदर्श गौरी फिलिंग सेंटर पर छापेमारी करते उपजिलाधिकारी टीम के साथ। - फोटो : अमर उजाला
जिला अधिकारी द्वारा पेट्रोल पंपों की जांच के लिए गठित टीम द्वारा उपजिलाधिकारी की अगुवाई में भिटरिया हैदरगढ़ रोड पर स्थित आदर्श गौरी फिलिंग सेंटर जेठवनी पर छापा मारकर जांच की गई। जाचं के दौरान पल्सर कार्ड से छेड़छाड़ पाए जाने पर दो मशीनों को सीज कर दिया गया।            
विज्ञापन


 उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव की अगुवाई में टीम ने दोपहर बाद फीलिंग सेंटर पर छापा मारा। जांच टीम के पहुंचते ही पेट्रोल पंप पर अफरा तफरी मच गई। टीम ने मशीन के तकनीकी सहायक की मदद से बारी-बारी पंप पर लगी चारों मशीनों की जांच की गई और दो मशीनों को सीज कर दिया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि दो मशीनों मे लगे पल्सर कार्ड से छेड़छाड़ करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


पल्सर कार्ड को सील करके उसे जाचं के लिये भेजा जा रहा है। जांच टीम में आपूर्ति विभाग के एआरओ सुरेश सिंह, आपूर्ति निरीक्षक जीतेंद्र कुमार पाठक, बांट माप विभाग के नरसिंह नरायन,  इंड़ियन ऑयल कंपनी के सेल्स अधिकारी अनुरूद्ध गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed