फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Raid on fertilizer shops, one license suspended

Barabanki News: खाद की दुकानों पर छापा, एक लाइसेंस निलंबित

Sat, 20 Jul 2024 05:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 20 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Raid on fertilizer shops, one license suspended
बाराबंकी। खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग रोकने के उद्देश्य से शुक्रवार को छापामारी अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने खाद की 47 दुकानों का निरीक्षण किया और 25 नमूने भरकर जांच को भेजे। जांच के दौरान अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर एक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित किया गया तथा दो विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक श्रवण कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने खाद की दुकानों की जांच की। टीम ने नवाबगंज तहसील में दस दुकानों का निरीक्षण कर सात नमूने जांच को भेजे। इसी तरह जिला कृषि अधिकारी राजितराम ने हैदरगढ़ में 13 दुकानों की जांच की और 10 नमूने भरे तथा मेसर्स मौर्या ट्रेडर्स गेरावां के अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा महाकाल ट्रेडर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने रामनगर और फतेहपुर तहसील में संचालित 11 दुकानों की भी जांच कर चार नमूने भरे तथा अवध एग्रो एजेंसी रामनगर के अभिलेख न दिखाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed