{"_id":"2d86fa907595758ad29da49aa4756436","slug":"raid-in-medical-stores-one-shop-seas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोरों में छापा, एक दुकान सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोरों में छापा, एक दुकान सीज
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औषधि निरीक्षक और नायब तहसीलदार की टीम ने सोमवार केे शहर में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। जांच पड़ताल के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक सेल परचेज संबंधी अभिलेख नहीं दिखा पाए। इसके अलावा अभिलेखों और दवाओं का रखरखाव भी ठीक नहीं पाया गया।
जिस पर इन्हें नोटिस जारी करते हुए जवाब-तलब किया है। वहीं, सतरिख कस्बे में रोक के बावजूद एक मेडिकल स्टोर से दवाओं की बिक्री की जा रही थी। जानकारी पर पहुंची नायब तहसीलदार ने मेडिकल स्टोर को सीज करा दिया है।
औषधि निरीक्षक ओपी यादव, नायब तहसीलदार संजय यादव ने सोमवार को बड़ेल चौराहा स्थित माही मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इसके बाद टीम ने शहर स्थित दीप फार्मा पर छापा मारा। डीआई ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान दोनों मेडिकल स्टोर संचालक दवाओं की खरीद फरोख्त संबंधी कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए। जांच पड़ताल के दौरान अभिलेखों और दवाओं का रखरखाव भी सही नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
जिस पर दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है। सतरिख प्रतिनिधि के अनुसार चार दिन पूर्व डीआई और नायब तहसीलदार सविता शुक्ला सतरिख कस्बा स्थित शिवाजी मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था। जांच पड़ताल के दौरान यहां पर एक्सपार्यड दवाएं पाई गई थी।
मेडिकल स्टोर संचालक किसी प्रकार के अभिलेख नहीं दिखा पाया था। जिस पर अग्रिम आदेशों तक दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद भी मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा दवाओं की बिक्री की जा रही थी। जानकारी पर पहुंची नायब तहसीलदार ने मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया है और इसकी सूचना डीआई को भी दे दी है।