{"_id":"60e4a7a28ebc3ec7f066af66","slug":"raid-barabanki-news-lko585786725","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लोर मिल पर छापा, 239 किलो छोला-चना सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लोर मिल पर छापा, 239 किलो छोला-चना सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर मंगलवार को एफएसडीए की टीम ने रामनगर तिराहा स्थित एक फ्लोर मिल पर छापा मारा। जांच के दौरान कई प्रकार की खामियां मिलने पर मिल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इसके अलावा टीम ने अलग-अलग स्थानों से छोला-चना, दूध और आटा के नमूने भरकर जांच को भेजे हैं।
डीएम के आदेश पर एफएसडीए की अभिहीत अधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने रामनगर तिराहा स्थित फतेह फ्लोर मिल पर छापा मारा। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यहां पर कई प्रकार की खामियां पाई गईं। जगह-जगह गंदगी के साथ ढेर लगे हुए प्रपत्र भी सही नहीं पाए गए।
जिस पर मिल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जा रहा है। इसके अलावा असेनी मोड़ स्थित शुभम इंटरप्राइजेज पर छापा मारा। यहां पर मानक के अनुसार पैकेजिंग नहीं पाए जाने पर 239 किलो छोला-चना सीज कराया। इसकी कीमत 30 हजार रुपये बताई गई। यहां से छोला-चने का नमूना भरकर जांच को भेजा गया।
विज्ञापन
यहीं से गेहूं का आटा और कुरौली स्थित विनोद की दुकान से दूध का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि इस तरह से कुल तीन नमूने भरकर जांच को भेजे गए। उन्होंने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाए जाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है। वहीं टीम की इस कार्रवाई से अन्य विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा।