{"_id":"6037f6f28ebc3ee8f16641b5","slug":"raid-barabanki-news-lko5667803200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस चल रहा अस्पताल कराया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस चल रहा अस्पताल कराया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। हैदरगढ़ स्थित ग्राम्यांचल महाविद्यालय में चल रहे एक अस्पताल पर एसीएमओ ने छापा मारा। छानबीन के दौरान अस्पताल संचालक किसी प्रकार के कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके। जिस पर एसीएमओ ने अस्पताल को सील कर नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. आरएन वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर जिले में संचालित अस्पतालों की जांच के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत एसीएमओ की टीम ने बृहस्पतिवार को ग्राम्यांचल महाविद्यालय में संचालित आस्था मदर एंड केयर अस्पताल में छापा मारा। एसीएमओ ने बताया कि जांच के दौरान अस्पताल संचालक से पंजीकरण के प्रपत्र दिखाने को कहा गया तो वह दिखा नहीं पाए।
जिस पर अस्पताल को सील करा दिया गया तथा अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया। इस दौरान यदि संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है तो अस्पताल संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि अस्पतालों की जांच के लिए टीम गठित की गई है जो लगातार अस्पतालों की जांच कर रही है और जहां पर भी बिना पंजीकरण के अस्पताल संचालित पाए जा रहे हैं उनके संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।