फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   raid

घटतौली की शिकायत पर मारा पेट्रोलपंप पर छापा

Mon, 24 Feb 2020 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
raid
बाराबंकी। शहर के एक पेट्रोल पंप पर घटतौली की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद सोमवार को आपूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारकर छानबीन की। उधर शिकायतकर्ता सूचना दिए जाने के बाद भी अपने बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

शहर के राजेश कुमार नामक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी कि शहर के निकट स्थित इंदिरा पेट्रोल पंप पर घटतौली की जा रही है। इसकी जानकारी पर डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने जिला आपूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही को जांच करने के निर्देश दिए थे। आपूर्ति निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के साथ कर्मचारियों ने सोमवार को पेट्रोल पंप पर छापा मारा और ईंधन माप की जांच की। इससे पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया। शिकायतकर्ता को फोन कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया लेकिन वह नहीं आया। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जांच में घटतौली नहीं मिली। अभिलेखों में कमियां मिलने पर सुधार की चेेतावनी दी गई है। रिपोर्ट डीएसओ के माध्यम से डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed