फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   raid

एसडीएम ने बंद कराया दुकान में चल रहा विद्यालय

Tue, 13 Aug 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
raid
बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र में एक विद्यालय दुकानों में संचालित किया जा रहा था। इसकी जानकारी पर एसडीएम ने छापा मारकर विद्यालय को बंद करा दिया। उन्होंने इसकी जांच बीईओ को सौंपी है।
विज्ञापन

यह विद्यालय सूरतगंज मार्ग स्थित मोहम्मदपुर खाला तिराहे पर त्रिदेव बाल विद्या मंदिर के नाम से दुकानों में संचालित किया जा रहा था। इस बारे में सूचना मिलने पर एसडीएम पंकज सिंह ने मंगलवार को छापा मारा। निरीक्षण के दौरान पता चला कि विद्यालय किराए की दुकानों में संचालित किया जा रहा था। विद्यालय की कक्षा पांच तक मान्यता भी है। 12 दुकानों में चल रहे विद्यालय में करीब ढाई बच्चे पंजीकृत हैं। एसडीएम ने बताया कि छोटी-छोटी दुकानों में बच्चों के बैठने की व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। मानक विहीन विद्यालय को बंद कराने के साथ बीईओ सूरतगंज को जांच सौंपी गई है। दो दिन विद्यालय बंद रहेगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed