फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   raid at wine shops

शराब की दुकानों पर पड़े ताबड़तोड़ छापे

Sat, 27 Feb 2021 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
raid at wine shops
बाराबंकी। आबकारी आयुक्त के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम को कहीं पर भी सफलता नहीं मिल सकी। टीम द्वारा मारे जा रहे छापे की भनक लगते ही शराब का अवैध कारोबार करने वाले सतर्क हो गए जिससे टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त एक्साइज इंटेलीजेंस ब्यूरो सुनील मिश्रा, सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन जंगबहादुर सिंह अयोध्या मंडल के नेतृत्व में गठित टीम और मुख्यालय से आबकारी निरीक्षकों की टीम ने शुक्रवार को कुर्सी के बेहडपुरवा, भिखारीलाल पुरवा, देवा, बारिनबाग, अलियाबाद, मिर्चिया, धनईका पुरवा समेत 19 गांवों में 58 स्थानों पर छापा मारा। लेकिन टीम को कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

क्योंकि आबकारी टीम के आने की सूचना पूरी तरह से गोपनीय नहीं रह सकी जिसकी वजह से टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। इसके अलावा टीम ने पल्हरी मॉडल शॉप, कुरौली स्थित अंग्रेजी, बीयर और देशी, भिटरिया नंबर वन, भिटरिया, तथा कुर्सी में संचालित शराब की दुकानों पर छापा मारा। टीम ने बताया कि जिन गांवों में शराब बनने की सूचना थी वहां पर छापे मारे गए लेकिन इस दौरान कहीं पर भी अवैध तरीके से शराब बनते नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed