{"_id":"61390c628ebc3ebeb825caef","slug":"raid-at-shop-barabanki-news-lko5946844148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंथा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर एसआईबी का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंथा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर एसआईबी का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान (एसआईबी) की टीम ने बुधवार को बड्डूपुर में एक मेंथा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। व्यापारी द्वारा करीब साढ़े दस लाख रुपये टैक्स चोरी करने का मामला प्रकाश में आ रहा है हालांकि विभागीय अधिकारी अभी कुछ बताने से इंकार करते हुए सिर्फ नोटिस देने की बात कह रहे हैं। इधर, इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। देर शाम तक अधिकारी दस्तावेजों की जांच में जुुटे रहे।
बुधवार को एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर अयोध्या के निर्देश पर जिले की जीएसटी मोबाइल दस्ता प्रभारी अंजली चौरसिया ने फतेहपुर तहसील क्षेत्र के बड्डूपुर कस्बे में मेंथा व्यवसाई रामअधार विश्वकर्मा के प्रतिष्ठान पर छापा मारा।
इस दौरान मेंथा व्यापारी द्वारा मेंथा के किए जा रहे व्यापार का जीएसटी से संबंधित कोई भी प्रपत्र टीम को नहीं दिखा सके। टीम ने कई घंटे तक मेंथा के खरीद और बिक्री के दस्तावेजों को बारीकी से जांच की। सूत्रों की मानें तो करीब साढ़े दस लाख रुपये टैक्स चोरी का मामला प्रकाश में आ रहा है।
विज्ञापन
जांच टीम ने प्रतिष्ठान संचालक को नोटिस देकर जवाब तलब कर जुर्माना भरने को निर्देशित किया है। छापे के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान बड्डूपुर थाने की पुलिस मौजूद रही। थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जीएसटी विभाग टीम ने कर चोरी के मामले में जांच की है।