फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   raid at petrol pump

तीन पेट्रोल पंपों पर की जांच, मचा हड़कंप

Fri, 22 Apr 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
raid at petrol pump
बाराबंकी। शहर के तीन पेट्रोल पंपों पर पहुुंची संयुक्त टीम ने ईंधन की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच की। इसके साथ ही घटतौली को भी परखा। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि जांच के दौरान किसी भी पेट्रोल पंप पर कोई गड़बड़ी पकड़ में नहीं आई। यह जांच जिले भर के सभी पेट्रोल पंपों पर की जाएगी।
विज्ञापन

सरकार के फरमान के बाद जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह के निर्देश पर आपूर्ति, बांट माप, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने सबसे पहले शहर के आलापुर स्थित श्रीवास्तव पेट्रोल पंप की जांच की। टीम ने यहां मशीन में लगी डिस्पेंसिंग यूनिट के सभी नोजल से पेट्रोल और डीजल निकलवाकर उसकी गुणवत्ता और मात्रा की जांच की जो सही पाया गया। इसके बाद भी टीम ने लखनऊ रोड स्थित स्वास्तिक ट्रेडर्स और बड़ेल स्थित सतगुरु फीलिंग सेंटर की भी जांच की।
विज्ञापन

यहां भी 10 लीटर के तौल माप में ईंधन निकलवाकर घटतौली की जांच की वहीं मशीन को खुलवाकर उसमें लगे उपकरणों के सील पैक देखे। इस दौरान कंपनी के इंजीनियरों द्वारा बताया कि हाईटेक मशीनों में अब किसी प्रकार की छेड़छाड़ करने की गुंजाइश नहीं हैं क्योंकि छेड़छाड़ करने पर सीधे कंपनी से ओटीपी के जरिए इसकी सूचना जिम्मेदार लोगों तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर जांच की सूचना पर शहर के सभी पंपों पर गहमागहमी रही। टीम ने जांच के दौरान पेट्रोल पंप परिसर में पेयजल, हवा, साफ सफाई आदि को भी देखा। टीम में बांट माप अधिकारी ध्रुव कुमार, आपूर्ति विभाग से वीएन यादव, पेट्रोलियम कंपनी के अर्नव चटर्जी, पंप इंजीनियर पवन कुमार समेत राजस्व और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed