{"_id":"60242f238ebc3ee9171aadf6","slug":"raid-at-diary-barabanki-news-lko5642159102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दूध डेयरी पर छापा, मिली कमियां, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दूध डेयरी पर छापा, मिली कमियां, नोटिस
विज्ञापन
बाराबंकी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को कुर्सी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित दो दूध डेयरी पर छापा मारा। भारी कमियां मिलने पर जहां उन्हें नोटिस दिया। वहीं दूध, घी, क्रीम और मक्खन आदि के नमूने लिये। जिसे जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा। विभाग की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा रहा।
अभिहीत अधिकारी प्रियंका सिंह के निर्देश पर बुधवार को प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जय सिंह के नेतृत्व में टीम ने फतेहपुर तहसील के औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी में संचालित हैरी दूध डेयरी पर छापा मारा। टीम ने यहां से दूध के दो नमूने एकत्र किए। इस दौरान डेयरी पर भारी कई कमियां मिलने पर तत्काल कार्य पर रोक लगा दी। वहीं सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्टस प्राइवेट लिमिटेड पर भी टीम ने घी, क्रीम व बटर आदि के नमूने लिये। यहां पर भी भारी कमियां देखने को मिली।
इस पर दोनों दूध डेयरी को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा एक विशेष उपकरण से 10 खाद्य कारोबारियों के यहां से प्रस्तुत किए जाने वाले खाद्य तेल व अवशेेष बचे खाद्य तेल का परीक्षण किया गया। इसको लेकर विभागीय शिविर लगाकर जागरूकता कार्यक्रम चलाने की बात अधिकारियों ने कही। छापा मारने वाली टीम में कमल कुमार, अरविंद सिंह, ओंकार यादव, कंचनलता तिवारी, अनिल पाल, शंकर दयाल तिवारी और डॉ. राकेेश कुमार सिंह आदि शामिल रहे।