फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Provisional reservation list of Panchayat elections released

पंचायत चुनाव की अनंतिम आरक्षण सूची जारी

Sun, 21 Mar 2021 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Provisional reservation list of Panchayat elections released
बाराबंकी। नए फार्मूले के अनुरूप त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम आरक्षण सूची शनिवार को सार्वजनिक कर दी गई है। इसमें आरक्षित सीटों की संख्या जहां पुरानी है, वहीं सीटों का समीकरण बदल गया है। सूची कलेक्ट्रेट समेत सभी ब्लॉकों पर चस्पा कर दी गई है। आरक्षण की स्थित साफ होने से जहां कइयों के ख्वाब पूरे होते दिख रहे है, वहीं बहुतों के चेहरे पर मायूसी छा गई।
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर नई आरक्षण नीति के अनुसार दोबारा पंचायत का आरक्षण तय किया गया। इसकी सूची शुक्रवार को ही देर रात तैयार कर ली गई थी। इसे लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी रणविजय सिंह डीएम आदर्श सिंह के पास पहुंचे। एक बार फिर मिलान कराने के बाद दोपहर दो बजे के बाद डीएम ने सूची सार्वजनिक कर दी।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को ब्लॉक पर सूची चस्पा करने के लिए उपलब्ध कराई। वहीं पूरी सूची एनआईसी की साइट पर भी अपलोड कर दी गई। जिला पंचायत सदस्यों की सूची जिला पंचायत में चस्पा कराई गई। सूची चस्पा होने के बाद ब्लाकों में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत की सूची देखने वालों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ग्राम प्रधान के 1161 पद हैं। इनमें से करीब 70 फीसदी सीट आरक्षित कर दी गई। इसके अनुसार 399 सीटें अनारक्षित तो 190 महिला, 110 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 201 अन्य पिछड़ा वर्ग, 92 अनुसूचित जाति महिला तो 169 सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed