फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   provide 24 hours electricity to District Hospital

जिला अस्पताल को 24 घंटे मुहैया कराएं बिजली

Thu, 30 Jun 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 30 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
provide 24 hours electricity to District Hospital
अफसरों के साथ बैठक करते प्रमुख सचिव - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है जबकि अलग से फीडर बनकर तैयार हो गया है। जब इस बात की जानकारी प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्रा को हुई तो उन्होंने सीएमओ और अधिशासी अभियंता पावर कार्पोरेशन को तलब किया और पूछा आखिर कब तक जिला अस्पताल की बिजली चालू होगी।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव के इस सवाल का दोनों अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पाए। यहां तक कि अधिशासी अभियंता पावर कार्पोरेशन के एमडी तक का नाम नहीं बता पाए। प्रमुख सचिव के तेवर तीखे होते, सीडीओ ने स्थिति को संभाला और एमडी का नाम बताया। प्रमुख सचिव ने कहा कि एमडी से हम बात कर लेंगे लेकिन जल्द मीटर लगाकर जिला अस्पताल की बिजली चालू करा दी जाए। 
विज्ञापन


बैठक के बाद प्रमुख सचिव पत्रकारों से वार्ता कर जिले का फीड बैक ले रहे थे। उनको बताया गया कि जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली दिए जाने के लिए जो औपचारिकताएं हैं, वह पूरी कर ली गई हैं इसके बाद भी बिजली नहीं मिल पा रहा है। जिस पर प्रमुख सचिव ने दोनों अधिकारियों को तलब कर कहा एमडी से हम बात कर लेंगे, लेकिन अस्पताल की बिजली एक सप्ताह में शुरू हो जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रमुख सचिव को तालाबों पर किस तरह कब्जा कर प्लाटिंग की गई है इसकी जानकारी भी दी गई। प्रमुख सचिव को बताया गया कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की फौज है लेकिन मिलते नहीं है। यही नहीं, दवाएं तक बाहर से लिखी जाती हैं, जिस पर उन्होंने शासन स्तर पर बात कर समस्या हल कराने की बात कही।

उनको बताया गया कि शैक्षिक सत्र शुरू होने वाला है विभाग को अभी तक किताबें नहीं मिली हैं। जिस पर बीएसए को तलब किया गया तो बीएसए ने बताया कि पुरानी किताबें हैं उन्हीं से सत्र की शुरूआत होगी जल्द ही नई किताबें मिल जाएंगी। प्रमुख सचिव को बताया गया कि गांवों में सफाई कर्मी तैनात है लेकिन वह गांव जाने के बजाए अधिकारियों की चाकरी कर रहे हैं।

जिस पर प्रमुख सचिव ने सीडीओ को इसकी जांच के आदेश दिए। प्रमुख सचिव ने बताया कि समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में लगी एक-दो संस्थाओं की लापरवाही मिली है इसके अलावा पंचायती राज विभाग की लापरवाही सामने आई है। जिस पर उन्हें चेतावनी दे दी गई है।


ओवर ऑल जिले की स्थिति अन्य जिलों की अपेक्षा काफी ठीक है। प्रमुख सचिव बंकी के लोहिया गांव मोहम्मदाबाद पहुंचे यहां पर निर्माण कार्यों को देखा और चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर डीएम अजय यादव, सीडीओ ऋषिरेन्द्र कुमार, एडीएम हरिकेश चौरसिया, सीएमओ डॉ. सतीश चन्द्रा, डीडीओ एके सिंह, डीएसटीओ डॉ. विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed