{"_id":"61818fa2e0669e688c57ccb0","slug":"protest-barabanki-news-lko6029552102","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने फूंका पूर्व सीएम अखिलेश का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने फूंका पूर्व सीएम अखिलेश का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। भाजपाइयों ने सांसद की पत्नी उर्मिला सिंह रावत के नेतृत्व में मंगलवार को सतरिख चौराहे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपाइयों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जिंदाबाद के नारे लगाये।
उर्मिला ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना से संबंधी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि भारत को अखंडता के सूत्र में बांधने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल से देश को तोड़ने वाले व्यक्ति (जिन्ना) की तुलना करना देश व राष्ट्रीयता का अपमान है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है और सभी को इसकी निंदा करनी चाहिए।
अखिलेश यादव को अपने बयान पर पछतावा होना चाहिए और उन्हें इस कृत्य के लिए देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष आशुतोष अवस्थी, नवीन सिंह राठौर, गीता रावत, संग्राम सिंह वर्मा, संजय चौहान, बुधराम, रवि रावत, विनोद कुमार, नीरज तिवारी, शुभम वर्मा, सौरभ शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)