फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Tue, 26 Oct 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
protest
जैदपुर (बाराबंकी)। एक सप्ताह पूर्व जेल से छूटे युवक की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिवारीजनों ने सोमवार को जैदपुर-बाराबंकी मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इसके चलते जाम के हालात पैदा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। आननफानन मौके पर पहुंचे सीओ सदर के हस्तक्षेप पर पुलिस ने छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया। इसके बाद माने परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

मामला जैदपुर थाना क्षेत्र के सोहिलपुर गांव का है। यहां के निवासी कृष्णानंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही इंद्रेश व इंद्रराज आदि से रास्ते के विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। इसको लेकर विपक्षियों की शिकायत पर पुलिस ने उसके बेटे रवि उर्फ उमाकांत समेत कई अन्य लोगों पर एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

उसके बाद न्यायालय से जमानत मिलने के बाद रवि 13 अक्टूबर को जेल से छूटकर घर आया था। इसके बाद से विपक्षी उसे जान से मारने की धमकी देते थे। 24 को रवि खेत गया था। देर रात तक वापस न लौटने पर तलाश शुरू की तो गांव के बाहर मुज्जू की बाग में उसका शव मिला। उसके गले में रस्सी से कसने के निशान थे। मगर, जमीन पर शव मिलने से हत्या को आत्महत्या की शक्ल देने का प्रयास किया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी हत्या को आत्महत्या बताने लगी। इसी परिवारीजन काफी आक्रोशित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारीजन बाराबंकी-जैदपुर मार्ग पर बरैय्या चौराहे पर पहुंचे तो शव को सड़क पर रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन करने लगे। परिवारीजनों ने हत्या का केस दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। देखते ही देखते सड़क पर लम्बा जाम लग गया।

मौके के हालात देख पुलिस हरकत में आ गई। आननफानन सीओ सदर राममूर्ति सोनकर के हस्तक्षेप के बाद जैदपुर थाने में इंद्रेश, इंद्रराज, अशोक, मुकेश, उमेश व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। साथ ही आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिवारीजन माने और शव ले जाकर अंतिम संस्कार किया। तब जाकर बाराबंकी व जैदपुर मार्ग पर लगे जाम से लोगों को निजात मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed