{"_id":"617314326c052b09e4754cdc","slug":"protest-barabanki-news-lko601268057","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल को लेकर निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल को लेकर निकाली पदयात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली को लेकर जिले के अधिकांश शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों ने एनपीएस निजी करण भारत छोड़ो पदयात्रा निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सभी ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर सीएम योगी व पीएम मोदी को संबोधित अलग अलग ज्ञापन भी जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किए। पदयात्रा जीआईसी ऑडिटोरियम से निकलकर पटेल तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची।
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिला संयोजक अमित वर्मा के नेतृत्व में पदयात्रा में उत्तर प्रदेश पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, लेखपाल संघ, फार्मासिस्ट एसोसिएशन, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ समेत कई संगठनों के पदाधिकारियों व और कर्मचारियों ने हिस्सेदारी की।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नयी पेंशन व्यवस्था न तो शिक्षकों और न ही कर्मचारियों के हित में है। इससे कर्मचारियों के साथ ही प्रदेश और केंद्र सरकार का पैसा प्राइवेट कंपनियों के पास जमा हो रहा है।