{"_id":"6112c9e38ebc3e77582cb044","slug":"protest-barabanki-news-lko590806114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर संविदा कर्मियों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर संविदा कर्मियों ने भरी हुंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। संविदा कर्मियों को वेतन का भुगतान और पूर्व में अधीक्षण अभियंता को दिए गए 18 सूत्री मांगों पर विचार न होने पर संविदा कर्मियों द्वारा पावर हाउसों और खंड कार्यालयों पर धरना दिया जा रहा है। कार्य बहिष्कार कर धरनास्थल पर डटे रहे संविदा कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए और उनकी मांगों के समर्थन में भाजपा के अवध क्षेत्र मीडिया प्रभारी राजेश वर्मा, किसान महासभा के संयोजक तुफैल अहमद व महामंत्री अबरार अहमद भी पहुंचे।
घोसियाना स्थित खंड कार्यालय पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके सिंह ने कहा कि जब तक पूरे जिले के समस्त खंडों में कार्यरत संविदा कर्मियों की मानदेय उनके खातों में नहीं आ जाता तब तक धरना/ कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त मांग पत्र के अन्य बिंदुओं पर शीघ्र ही कार्रवाई न होने की दशा में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरने को जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गिरी, मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार, मंडल सचिव तौफीक अहमद एवं जिला संविदा इकाई अध्यक्ष सरोज कुमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राम अवध यादव, सौमित्र भट्टाचार्य, रईस अहमद, मनीराम, शेषराम, मूलचंद आदि मौजूद रहे। (संवाद)