{"_id":"60ff085b8ebc3e586054a953","slug":"protest-barabanki-news-lko5886255125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल दंपती को सीएचसी में नहीं मिला इलाज, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल दंपती को सीएचसी में नहीं मिला इलाज, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठी (बाराबंकी)। क्षेत्र के मदारपुर में हुए सड़क हादसे में घायल दंपति को सीएचसी कोठी में इलाज न मिलने पर परिवारीजनों ने हंगामा काटा और इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कराया।
कोठी थाना क्षेत्र के नयापुरवा मजरे आदमपुर भटपुरवा गांव निवासी धनीराम (36) अपनी पत्नी आशा देवी (32) के साथ सावन के प्रथम सोमवार के चलते अवश्वानेश्वर में शिवलिंग पर जल चढ़ाकर घर वापस हो रहे थे। तभी क्षेत्र के मदारपुर तिराहा पहुंचते ही अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुबह करीब सात बजे सीएचसी कोठी पहुंचाया।
यहां कर्मचारियों द्वारा डॉक्टर न होने की बात कह कर इलाज करने से मना कर दिया गया। जिससे राहगीरों व परिवारीजनों ने सीएचसी पर हंगामा काटा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के समझाने के बाद परिवारीजन घायलों को लेकर जिला अस्पताल चले गए। परिवारीजनों के मुताबिक, सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र पाल राम की ड्यूटी थी। लेकिन वह नदारद थे। (संवाद)