{"_id":"60f087348ebc3e8c0a59751f","slug":"protest-barabanki-news-lko58710905","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई पर सपाइयों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई पर सपाइयों ने निकाला जुलूस
विज्ञापन
बाराबंकी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर बृहस्पतिवार को जिले की हर तहसील में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बढ़ती महंगाई, जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली, कानून व्यवस्था, रोजगार की मांग व गन्ना बकाया मूल्य भुगतान को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया और नारे लगाए। सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग तहसीलों में एसडीएम को ज्ञापन सौंपे। इस दौरान पुलिस मुस्तैद रही।
शहर में गन्ना कार्यालय परिसर में विधायक धर्मराज यादव व जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद के नेतृत्व में सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर अभय पांडेय को सौंपा। विधायक सुरेश यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई, रोजगार, ध्वस्त कानून व्यवस्था व प्रदेश सरकार के कुशासन के ख़िलाफ़ आवाज उठाते रहेंगे। जिला प्रभारी सुशीला गौतम और युवजन सभा जिला अध्यक्ष आशीष सिंह तांगे पर सवार होकर हाथों पर विभिन्न मुद्दों की तख्तियां लिए कार्यकर्ता संग धरना स्थल पहुंचे।
इस मौके पर जैदपुर विधायक गौरव रावत, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, नेहा आनंद मौजूद रहे। रामनगर तहसील में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप की अगुवाई में सपाइयों ने पंचायत चुनावों में हुई गड़बड़ी, गुंडागर्दी व महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में एसडीएम राजीव शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। गोप ने कहा कि यह सरकार अपनी नैतिकता खो चुकी है। अब इस सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जो हुआ वह बहुत ही शर्मनाक हरकत है, लोकतंत्र की हत्या है।
विज्ञापन
इसे समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर पूर्व कुलदीप सिंह, राजन सिंह, सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सिरौलीगौसपुर तहसील में पूर्व मंत्री राकेश वर्मा के नेतृत्व में सपाइयों ने विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा गुंडागर्दी तथा लोकतंत्र की हत्या की गई है।
काले कृषि कानून, महिलाओं से दुर्व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए और एसडीएम सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा। फतेहपुर तहसील में पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई व एमएलसी राजेश यादव की अगुुवाई में सपाइयों ने श्री शक्तिधाम महादेव तालाब परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
एमएलसी राजेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। युवाओं को रोजगार की जगह लाठियां मिल रही हैं। सपा पदाधिकारियों ने ज्ञापन एसडीएम पंकज सिंह को सौंपा। इस मौके पर डॉ. लवकुश यादव, मो. सबाह समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रामसनेहीघाट तहसील में पूर्व मंत्री राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने भिटरिया से तहसील रामसनेहीघाट तक गैस सिलेंडर लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। एसडीएम जितेंद्र कटियार को ज्ञापन सौंपा। चुनाव के दौरान सपा के प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को मारापीटा गया। कार्यकर्ताओं के साथ हुई हिंसा से लोकतंत्र शर्मसार हुआ। इस मौके पर दिनेश कुमार सिंह, चक्खन यादव, प्रिंसू, बिन्नू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
हैदरगढ़ तहसील में पूर्व सांसद रामसागर रावत व पूर्व विधायक राममगन रावत की अगुवाई में कार्यकर्ता कस्बा के लिल्हौरा पुलिया पर एकत्र हुए। बाराबंकी मार्ग से हाईवे मुख्य चौराहा होकर तहसील तक जुलूस निकालकर भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।
मुख्य चौराहे पर दूसरे गुट के गौतम रावत समर्थकों के साथ जुलूस में शामिल हुए जिसके बाद दोनों के समर्थकों में एक दूसरे से बढ़त लेने की होड़ बनी रही। तहसील पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शालिनी प्रभाकर को सौंपा है। इस मौके पर परशुराम यादव, चौधरी अदनान, धीरज यादव, पंकज यादव, दिनेश प्रताप आदि मौजूद रहे।