{"_id":"60ec92018ebc3ee9b20f8dff","slug":"protest-barabanki-news-lko586660473","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक मुख्यालयों पर मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक मुख्यालयों पर मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मनरेगा कर्मियों की जेम पोर्टल से नियुक्ति, ग्राम पंचायत स्तर पर मेट के पद पर चयन समेत कई अन्य मांगों को लेकर सोमवार के मनरेगा विंग से जुड़े कर्मचारियों ने सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। मांगों पर ध्यान न देने पर आगे के आंदोलन की रणनीति पर विचार करने की बात कही।
सोमवार को बंकी, देवा, हरख, घुंघटेर, मसौली समेत अधिकांश ब्लॉक मुख्यालयों पर रोजगार सेवक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकि सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य मनरेगा विंग से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सामूहिक धरना दिया। दोपहर तक चले धरना के बाद कर्मियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपने ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
घुंघटेर में जहां सहायक विकास अधिकारी पूजा पांडेय ने ज्ञापन लिया। देवा ब्लॉक में बीडीओ ने मांगों का ज्ञापन लिया। इसी तरह उत्तर प्रदेश मनरेगा महासंघ के आह्वान पर जिले के अधिकांश ब्लॉकों पर चले इस सांकेतिक धरना प्रदर्शन में पदाधिकारियों ने कहा कि दिवंगत हुए मनरेगा कर्मियों के परिवारजनों को योग्यता के अनुसार रिक्त पदों पर नियुक्ति किया जाए।
विज्ञापन
मनरेगा कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा व सेवा संबंधी मानव संसाधन नीति जारी किया जाए, मनरेगा कर्मियों का मानदेय बढ़ाया जाए तथा ग्राम पंचायत स्तर पर मेट के पद पर निष्पक्षता के साथ भर्ती की जाए। मौके पर देवा में जहां जमनेश कनौजिया, राम प्रताप, राकेश आदि शामिल रहे। मसौली में आरके प्रकाश, अशोक, विनोद आदि मौजूद रहे।
त्रिवेदीगंज/ रानीबाजार। मनरेगा कर्मियों ने मांगो के समर्थन में ब्लॉक परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को मनरेगा कर्मियों ने नियमतीकरण, मनरेगा योजना में जेम पोर्टल से भर्ती पर रोक आदि मांग को लेकर ब्लॉक परिसर में धरना दिया और खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
वहीं ब्लॉक रामनगर में मनरेगा कर्मियों ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। अवसर पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राघवेंद्र पांडे, गोविंद प्रसाद मौर्या, अशोक आनंद, ,सुमन वर्मा, प्रमोद कुमार वर्मा, सर्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)