{"_id":"6047c8388ebc3e8cbc56025a","slug":"protest-barabanki-news-lko568759880","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने से नाराज संविदा कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने से नाराज संविदा कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। पावर कॉर्पोरेशन के संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर घोसियाना स्थित बिजली दफ्तर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेेश बिजली मजदूर संगठन संविदा इकाई के आवाहन पर यह प्रदर्शन किया। घोसियाना स्थित बिजली दफ्तर में संविदा कर्मचारियों की भारी भीड़ रही।
भीड़ बढ़ने पर मेन गेट बंद कर दिया गया। दूसरे छोटे गेट से लोगों का आना जाना लगा रहा। संविदा कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ओरियन कंपनी के साथ संगठन से समझौते के अनुरूप कार्रवाई न किए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। संगठन की मांग है कि ओरियन कंपनी द्वारा सभी संविदा कर्मचारियों को प्रत्येक माह का वेतन नहीं दिया जा रहा है।
कंपनी द्वारा सभी का ईपीएफ भी समय से जमा नहीं किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि कुशल श्रमिकों के वेतन को घटाकर कभी-कभी अकुशल श्रमिक का वेतन दिया गया है। संगठन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके सिंह, मंडल अध्यक्ष विनोद गिरि, सरोज कुमार, धीरेंद्र प्रताप मौजूद रहे।