{"_id":"5dab5bf18ebc3e015d44dc46","slug":"protest-barabanki-news-lko4878775186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। हिन्दूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में शनिवार को शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में लोगों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। शहर में शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही के नेतृत्व में छाया चौराहे पर एक पुतला फूंका गया। सरकार से मांग की गयी कि तत्काल लखनऊ के एसएसपी को हटाया जाये। शिवसेना के प्रदेश महासचिव किशनलाल रावत के नेतृत्व में शहर के बेगमगंज चौराहे पर कानून व्यवस्था का पुतला फूंका गया।
हिन्दू जागरण मंच के साथ कई संगठनों ने शनिवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। लोगों ने लखनऊ के एसएसपी को हटाने व सुरक्षा में लगे लापरवाह सुरक्षाकर्मियों को बर्खास्त करने, कमलेश के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा व सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। फतेहपुर कस्बे में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौपा है। इस मौके पर राजकिशोर यादव, राजीव नयन तिवारी, नरेन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे। सतरिख में घटना के विरोध में प्राइवेट विद्यालय संघ के जिलाध्यक्ष अतुल दुबे की अगुवाई में शांति मार्च निकाला गया। हत्यारों को पकड़कर फांसी देने की मांग की गई। इस अवसर पर टीआरसी लॉ कॉलेज के प्रबंधक सुजीत चतुर्वेदी, सज्जन सिंह, डॉ. विनय दास, श्यामू पांडेया आदि मौजूद रहे।
वहीं