{"_id":"6515d5654a946103dc09e764","slug":"procession-e-mohammadi-took-out-with-much-fanfare-people-immersed-in-celebration-barabanki-news-c-315-1-brp1005-5386-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जश्न में डूबे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जश्न में डूबे लोग
Fri, 29 Sep 2023 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बृहस्पतिवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में दीन-ए-मोहम्मदी के झंडे शान और शौकत के साथ उठाए गए, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। अंजुमनों का स्वागत करने के लिए जगह-जगह स्टाल लगाए गए थे। देवा मजार को रंग-बिरंगी झालरोंं से सजाया गया। सुरक्षा को लेकर जुलूस के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रही। वहीं रूट डायवर्जन किया गया। निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए। सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम रहे।
शहर में दीन-ए-मोहम्मदी के झंडे का जुलूस सट्टी बाजार में स्थित पानी टंकी से मौलाना की तकरीर के बाद उठाया गया। जुलूस में अंजुमनों की ओर से नाते पाक पढ़कर मोहम्मद मुस्तफा और मदहे सहाबा को याद किया गया। बंकी नगर पंचायत में बारावफात पर जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाते नजर आए। जैदपुर कस्बे में भी रबी-उल-अव्वल के मौके पर झंडे निकाले गए। पूरे दिन कस्बे में हर तरफ रसूल की आमद हुजूर की आमद की याद में नाते पाक पढ़ी जा रही थी।
हैदरगढ़, नई सड़क, असंद्रा में जुलूस निकाला गया। दरियाबाद में चौधरी मोहल्ले के चौधरी अनवर हबीब जामी के दरवाजे से जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम से निकाला गया। फतेहपुर कस्बे में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मछली मंडी से दीन-ए-मोहम्मदी के झंडे शान के साथ निकाले गए। जुलूस में 120 अंजुमन शामिल रहीं। सतरिख में गढ़ी मोहल्ले से निकाला गया जुलूस बूढ़े बाबा की दरगाह पर संपन्न हुआ। देवा में मजार रोड पर गौसिया मस्जिद के पास जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा देर रात संपन्न हुआ। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से देवा मजार जगमगा उठी।
विज्ञापन
बदोसराय में झंडा मोहम्मदी का जुलूस सूफी संत हजरत मलामत शाह बाबा की दरगाह से निकाला गया। रामसनेहीघाट के सुमेरगंज में निकाला गया जुलूस सुमेरगंज से होते हुए भिटरिया चौराहे व वापस सुमेरगंज होते तहसील पहुंच कर समाप्त हुआ। मसौली में बड़ीचौक और क़स्बा बांसा शरीफ से झंडा जुलूस अकीदत व सादगी से निकाला गया। इस मौके पर नूर मोहम्मद, कुतुबुद्दीन अंसारी, जमील अहमद अंसारी, तनवीर अहमद किदवाई आदि रहे।