फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Private hospitals are not following the Corona Guidelines

निजी अस्पतालों में नहीं हो रहा कोरोना गाइड लाइन का पालन

Thu, 26 Nov 2020 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Private hospitals are not following the Corona Guidelines
बाराबंकी। निजी अस्पताल संचालक कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। नियमों को दरकिनार कर यहां मरीज देखे और भर्ती किए जा रहे हैं। शासन के निर्देशों का पालन न किए जाने की सूचना पर सीएमओ के निर्देेश पर एसीएमओ की टीम ने गुरुवार को शहर के चार अस्पतालों में छापा मारा। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिले में पंजीकृत अस्पतालों की संख्या 111 है जबकि हकीकत इससे इतर है। ऐसे कई अस्पताल हैं जिनका संचालन बिना पंजीकरण के किया जा रहा है। इसके अलावा ऐसे कई अस्पताल है जहां कोरोना गाइडलाइन का जरा भी पालन नहीं किया जा रहा है। इन अस्पतालों में जहां मरीजों की भारी भीड़ जुट रही है, वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किए बिना ही मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है। एक मरीज के साथ कई-कई तीमारदार मौजूद रहते हैं और इनके द्वारा न तो मास्क ही लगाया जाता है और न हीं दो गज की दूरी का पालन ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल संचालकों की इस लापरवाही की वजह से जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के फैलाव का खतरा बढ़ता जा रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा था। शासन से मिले निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे अस्पताल संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसीएमओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है जो इन अस्पतालों पर छापा मारकर कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन कराने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. आरएन वर्मा ने गुरुवार को शहर के चार अस्पतालों पर छापा मारा। एसीएमओ ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने नाका सतरिख के निकट स्थित अपूर्व सर्जिकल अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही पल्हरी चौराहा स्थित कृपाशंकर अस्पताल, पल्हरी-जैदपुर मार्ग स्थित ओम हास्पिटल और इसी मार्ग पर संचालित अजंता पाली क्लीनिक का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि जहां पर खामियां मिली हैं उन्हें दूर करने तथा शासन द्वारा कोरोना को लेकर जारी निर्देशों का पूरी तरह से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब भी किया जाता है।

सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि निजी अस्पताल संचालकों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अस्पतालों का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन कई अस्पताल इसका पालन नहीं कर रहे हैं जिस पर एसीएमओ की टीम को जांच के लिए लगाया गया है जो अस्पतालों की लगातार जांच कर रही है। जहां पर भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, उस अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed