फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Private hospital referred the pregnant woman, delivery on the way

Barabanki News: निजी अस्पताल ने प्रसूता को किया रेफर, रास्ते में प्रसव

Sat, 16 Sep 2023 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 16 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Private hospital referred the pregnant woman, delivery on the way
फतेहपुर (बाराबंकी)। दर्द से छटपटा रही प्रसूता को निजी अस्पताल संचालकों ने गंभीर बता कर रेफर कर दिया। परिजन उपचार के लिए सीएचसी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही प्रसव हो गया। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जच्चा-बच्चा को सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन



रामनगर थाना क्षेत्र के लैन महादेवा निवासी सुल्फा देवी पत्नी अजय कुमार गर्भवती थी। कुछ दिनों से वह फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम धरौली अपने मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार को महिला के पेट में दर्द हुआ तो उसके पति ने फतेहपुर के एक निजी चिकित्सालय में दिखाया। लेकिन शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने उपचार से हाथ खड़े करते हुए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता का पति ऑटो से सीएचसी फतेहपुर ले जा रहा था, तभी पटेल तिराहे के निकट सड़क किनारे प्रसव हो गया। इसके बाद महिला व उसके बच्चे को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अवनीश चौधरी ने बताया की निजी चिकित्सक को दिखाकर महिला के परिजन ऑटो से ले जा रहे थे। रास्ते में प्रसव की सूचना पर टीम भेज कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed