फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Prisoner jumped from third floor of court, serious

Barabanki News: न्यायालय की तीसरी मंजिल से कूदा कैदी, गंभीर

Sat, 18 Jan 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 18 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Prisoner jumped from third floor of court, serious
कैदी को जिला अस्पताल ले गई पुलिस व मौजूद परिजन।  -संवाद
बाराबंकी। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने दूसरे मामले में पेशी पर लाए जाने के दौरान न्यायालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। न्यायालय की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी कैदी को जिला अस्पताल ले गए। उसके पैरों में गंभीर चोट आई है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। जिला जज पंकज कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा मुर्तजा गांव में 10 साल पहले हुई हत्या के मामले में गांव के ही इसराक (52) समेत 10 को 18 अगस्त 2021 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। जेल प्रशासन के अनुसार इस मामले में उच्च अदालत द्वारा जमानत खारिज किए जाने पर इसराक को दो महीने पहले जेल में निरुद्ध किया गया था।
विज्ञापन


इसराक पर 2011 में दर्ज एनडीपीएस का भी एक केस चल रहा है। शुक्रवार को उसे अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या 37 में जिला कारागार से तलब किया गया था। उसे पुलिस लॉकअप से निकाला गया मगर वह कोर्ट नंबर 37 पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह न्यायालय भवन की तीसरी मंजिल पर पहुंच गया और पीछे की ओर छलांग लगा दी। धड़ाम की आवाज के साथ गिरे कैदी को देख कचहरी में अफरातफरी मच गई। इस पर न केवल वकील व वादकारी बल्कि न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी भी दौड़ते हुए पहुंचे।


वहीं पर इसराक के परिजन भी थे। आननफानन उसे पुलिस के वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कैदी के पैरों में गंभीर चोट है। इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed