{"_id":"69871c6981523e217c010065","slug":"prisoner-escaped-after-being-sentenced-to-life-imprisonment-by-court-by-dodging-policemen-in-barabanki-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया बंदी; धरी रह गई सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया बंदी; धरी रह गई सुरक्षा व्यवस्था
Sat, 07 Feb 2026 04:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 07 Feb 2026 04:35 PM IST
सार
बाराबंकी में कोर्ट ने एक दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई। कुछ ही देर में वह बंदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। लोगों में चर्चा रही कि सारी सुरक्षा व्यवस्था धरी रह गई। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला (सांकेतिक)
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में शनिवार को हत्या के एक मामले में कोर्ट ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई। सजा होने के तुरंत बाद सजायाफ्ता बंदी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया। घटना से कचहरी परिसर में अफरातफरी मच गई। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हत्या के मामले में सूरज को पेशी व कन्विक्शन की कार्यवाही के लिए अदालत लाया गया था। अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद उसे वापस ले जाने की तैयारी थी। इसी दौरान बंदी पुलिस कर्मियों को झांसा देकर भाग निकला।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, बंदी को पुलिसकर्मी अदालत लेकर गए थे। सजा सुनाए जाने के बाद जैसे ही उसे कस्टडी में लेकर बाहर ले जाया जा रहा था, वह मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अमला हरकत में आया। कचहरी परिसर सहित आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि बंदी का नाम सूरज है। उसके साथ दो अन्य अभियुक्त भी थे। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि फरार बंदी को कुछ ही समय बाद दोबारा पकड़ लिया गया। लेकिन, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इस घटना के बाद अदालत परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की पेशी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।