फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   price hike in green vegetables due to rain, potato sold at 25 rupees oer kg

सब्जियों पर महंगाई की मार, आलू पच्चीस पार

Mon, 25 Jul 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
price hike in green vegetables due to rain, potato sold at 25 rupees oer kg
बाराबंकी। पहले से ही महंगाई से जूझ रहे लोगों को एक और झटका लगा है। बारिश के चलते सब्जियों की आवक घट गई है, जिससे करीब सभी प्रकार की सब्जियों के भाव आसमान पर है। आलू का फुटकर भाव 25 रुपये प्रति किलो से अधिक हो गया है तो शिमला मिर्च 140 रुपये में बिक रही है। हरी धनिया 200 रुपये प्रति किलो है। हरी सब्जियों के दाम डेढ़ गुना तक बढ़ गए हैं। थोक व्यापारियों का कहना है कि बारिश के चलते आवक कम होने से सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

तीन-चार दिन पहले तक सब्जियों के दाम सामान्य थे, लेकिन दो दिन में ही अचानक बढ़ गए हैं। सब्जियों में लोग सबसे ज्यादा आलू और टमाटर का प्रयोग करते हैं और आलू की कीमतें रोज बढ़ रही हैं। फुटकर में आलू जहां 25 रुपये किलो से अधिक के भाव पर बिक रहा है, वहीं थोक में यह 13 रुपये किलो ही मिल रहा है। फुटकर व्यापारियों द्वारा आलू के दाम बढ़ा दिए जाने से आम आदमी की थाली से आलू गायब होने लगा है। वहीं टमाटर भी 30 रुपये किलो की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता राकेश ने बताया कि बारिश के कारण सब्जियों के दामों में भारी उछाल आया है। लखपेड़ाबाग के सब्जी विक्रेता नौशाद ने बताया कि अलग-अलग सब्जी मंडियों में फुटकर रेट में अंतर रहता है, जिसके कारण सब्जियां महंगी हुई हैं। रेलवे स्टेशन के समीप लगने वाली सब्जी मंडी में सब्जी लगाने के कई चबूतरे खाली रहे। यहां पर ग्रामीण अंचलों से लोग सब्जी बेचने आते हैं, बीते दिनों हुई बारिश का भी असर सब्जी पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से नहीं आ पा रही हैं हरी सब्जियां
बारिश के चलते बाहर से आने वाली सब्जियां जिले की मंडियों में नहीं आ पा रही हैं। जिसके कारण रेट में इजाफा हुआ है। गोंडा रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में करीब 30 फीसदी सब्जी कम आ रही है। हरी सब्जियों की आवक एकदम से कम हो गई है।
- मुन्ना राइन थोक व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed