फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Preparations completed, today will celebrate Alvida ki Namaj

तैयारियां पूरी, अलविदा की नमाज आज

Thu, 30 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 30 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Preparations completed, today will celebrate Alvida ki Namaj
मस्जिद में दुरुस्त रहेगी बिजली व पानी की व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को होने वाली अलविदा की नमाज की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज ईदगाह व मसजिदों में अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा की जाएगी। इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं साथ ही सभी मसजिदों व आसपास के मार्गों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है और बिजली व पानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

ईद व रमजान माह के आखिरी शुक्रवार को पढ़ी जाने वाली अलविदा की नमाज स्थलों पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। सभी थानाक्षेत्रों में इसके लिए सुरक्षा का खाका तैयार कर अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं। क्षेत्र के विभिन्न मसजिदों में ईद व अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। यहां पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम होंगे। एसपी अब्दुल हमीद ने बताया कि अलविदा की नमाज स्थलों पर ईदगाह व मसजिदों के आसपास सुरक्षा के सख्त प्रबंध रहेंगे। पुलिस जिले में हर जगह पर भ्रमण करेगी। 
विज्ञापन


ईद को लेकर बाजार में बढ़ी भीड़
ईद के सिर्फ चंद दिन ही बचे हैं। लोगोें में ईद मनाने का उत्साह है। ईद की तैयारियों को लेकर बाजार पूरी तरह से सजकर तैयार हो गया है। गुरुवार को बाजार में खरीदारी करने वालों की काफी भीड़ जुटी रही। तेज धूप के बावजूद लोग खरीदारी करते रहे। दुकानों में नए-नए कपड़े, फैंसी टोपियां खरीदने के लिए भीड़ जुट रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नमाज स्थल व समय
शहर स्थित पीरबटावन व कर्बला स्थित मसजिद में दोपहर 1 बजे, कचेहरी वाली मसजिद में डेढ़ बजे, स्टेशन वाली मसजिद में एक बजे, रसूलपुर में डेढ़ बजे नमाज अदा की जाएगी। जैदपुर क्षेत्र में हौजवाली मसजिद में दोपहर एक बजे, बड़ापूरा में दो बजे, वसीनगर में 12.45 बजे तथा बड़ी बाजार में डेढ़ बजे नमाज अदा की जाएगी। 

बिजली-पानी के लिए यहां करें फोन
बिजली के लिए - अधीक्षण अभियंता, आरके श्रीवास्तव- 8004923404
पानी के लिए- अधिशासी अधिकारी- एसके श्रीवास्तव- 9415500022


अलविदा नमाज व ईद को लेकर विद्युत आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्युत आपूर्ति के लिए मानीटरिंग की जा रही है। सूचनाओं पर उपकेंद्र व फीडरवाइज जांच कराकर सुधार के निर्देश दिए जा चुके हैं। - आरपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, पावर कार्पोरेशन
वर्जन -
अलविदा की नमाज व ईद वाले दिन सुबह से शाम तक जलापूर्ति की जाएगी। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने पर जनरेटर से पंप चलाया जाएगा। मसजिदों के आसपास व मसजिद जाने वाले मार्गों की सफाई कराकर चूने का छिड़काव कराया गया है। - रंजीत बहादुर सिंह, चेयरमैन, नगरपालिका परिषद


यह सबसे पाक नमाज है। आपसी सौहार्र्द व गंगा-जमुनी तहजीब को ध्यान में रखते हुए समाज व राष्ट्र की तरक्की की दुआ करें। अलविदा की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सभी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके अलावा बिजली व पानी आपूर्ति व्यवस्था का ख्याल रखने को कहा गया है। - हरिकेश चौरसिया, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed