{"_id":"688293a74eb1d372a50a6a3f","slug":"pregnant-womans-body-found-hanging-from-a-noose-case-barabanki-news-c-315-1-brp1006-144455-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फंदे से लटका मिला गर्भवती का शव, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फंदे से लटका मिला गर्भवती का शव, केस
Fri, 25 Jul 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर क्षेत्र के रतनपुर गांव में सात माह की गर्भवती नीलम (20) का शव घर में संदिग्ध दशा में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने पति सहित तीन लोगों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार रतनपुर निवासी पुत्तीलाल की बेटी नीलम (20) का विवाह एक साल पहले गांव के ही कमल निषाद के साथ हुआ था। नीलम करीब सात माह की गर्भवती थी। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव सीमेंटेड शेड के कमरे में लगे लोहे के पाइप में साड़ी के सहारे लटका मिला।
परिजनों ने इसकी सूचना मायके वालों को दी। मायके वालों ने नीलम के पति कमल निषाद, चचिया सास सुनीता व अजिया सास मनिया पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। आरोप है कि शादी के बाद से ही वे लोग बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मांगें पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर सीओ गरिमा पंत व नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि नीलम की मां गीता देवी की तहरीर पर पति, सास व अजिया सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।