{"_id":"68f134cd30927e3ff80ed2bb","slug":"pregnant-woman-declared-dead-at-chc-foam-coming-out-of-mouth-barabanki-news-c-315-1-brp1006-150018-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सीएचसी पहंची गर्भवती मृत घोषित, मुंह से निकल रहा था झाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सीएचसी पहंची गर्भवती मृत घोषित, मुंह से निकल रहा था झाग
विज्ञापन
दरियाबाद। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुशफर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक सप्ताह बाद ही प्रसव की डेट थी। महिला की मौत से उसके दो वर्षीय मासूम के सिर से ममता का साया उठ गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
पुलिस के मुताबिक कुशफर गांव निवासी कुशमेश की पत्नी अंजू (26) की तबियत बृहस्पतिवार के दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उसे लेकर सीएचसी दरियाबाद पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद अंजू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
नायब तहसीलदार सुधाकर पांडेय की मौजूदगी में पंचनामा भरवाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि मृतका की डिलीवरी इसी सप्ताह होने वाली थी। उसके पति कुशमेश भोपाल में नौकरी करते हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। मृतका अपने पीछे दो वर्षीय पुत्र देवांश को छोड़ गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दुबे ने बताया कि जब महिला को अस्पताल लाया गया, तब वह मृत अवस्था में थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।