फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pregnant death, murder charges

Barabanki News: गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 15 Feb 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 15 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Pregnant death, murder charges
बाराबंकी। थाना क्षेत्र बड्डूपुर के जय सिंह बंगला मजरे तरावा गांव निवासी गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने पर सीएचसी लाया गया। बुधवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के सद्दीपुर गांव निवासी राज बहादुर की बहन शांति देवी (32) का विवाह करीब 13 साल पहले बड्डूपुर थाना क्षेत्र के जय सिंह बंगला निवासी राजेंद्र कुमार से हुआ था। इनके दो बच्चे भी हैं लेकिन दो साल पहले दंपती के बीच विवाद हो गया था जिसके चलते मामला पारिवारिक न्यायालय पहुंचा।
विज्ञापन


24 जून 2024 को समझौता होने के बाद शांति देवी मायके से फिर ससुराल लौट आई थीं। उनके भाई राजबहादुर ने बताया कि बुधवार शाम उन्हें सूचना मिली कि बहन की तबीयत अचानक बिगड़ने पर ससुरालीजन उन्हें सीएचसी फतेहपुर ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि बहन को पीटा गया जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी जगत कनौजिया मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। हत्या जैसी बात नहीं लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed