फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pre board examinations of high school and intermediate started

Barabanki News: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू

Sun, 12 Jan 2025 08:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 12 Jan 2025 08:14 AM IST
विज्ञापन
Pre board examinations of high school and intermediate started
जीजीआईसी में आयोजित प्री बोर्ड परीक्षा दे रहे विद्यार्थी।  -संवाद
बाराबंकी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई हैं। प्रश्नपत्र पिछले सालों की बोर्ड परीक्षा के अनुसार बनाया गया है ताकि बच्चों को परीक्षा देने में आसानी हो और वे अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकें। इसके अलावा भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना आसानी से कर सकें। परीक्षाओं को 21 जनवरी तक पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए जिले में 325 केंद्र चयनित किए गए हैं जिनमें 39 राजकीय, 35 सहायक प्राप्त व 251 वित्त विहीन केंद्र हैं। हाईस्कूल में 40,691 व इंटरमीडिएट में 35,362 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। वहीं, व्यक्तिगत फार्म भरने वाले छात्रों की संख्या 2,535 है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के बीच प्री बोर्ड परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


शनिवार को शहर स्थित जीजीआईसी में इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के दो विषयों की परीक्षाएं हुईं। हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय में 335 व इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय में 290 छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रधानाचार्या नंदिता सिंह ने बताया कि छात्राओं को अनुशासन और परीक्षा के नियमों का पालन करने के लिए पहले से निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए कड़े नियम लागू किए गए जिससे परीक्षा की निष्पक्षता बनी रही।

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed