फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Prayer meeting in churches on good friday

गुड फ्राई-डे पर गिरजाघरों में हुई प्रार्थना सभा

Sat, 03 Apr 2021 01:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Prayer meeting in churches on good friday
बाराबंकी। प्रभु यीशु के बलिदान दिवस गुड फ्राईडे पर शुक्रवार को गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। आराधना व संदेश पाठ के बीच परंपरागत पूजन प्रभु यीशु के अंतिम सात वचन सुनाएं गए। इसी दिन प्रभु यीशु ने मानव के पापों को अपने ऊपर लेकर अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था।
विज्ञापन

शहर स्थित मेथोडिस्ट चर्च, सेंट एंथोनी स्थित, सियोन चर्च व एबीसी चर्च में शुक्रवार को कोरोना प्रोटोकाल के पालन के साथ प्रार्थना सभा हुई। जिसमें यीशु के संदेश सुनाएं गए। शुक्रवार को दोपहर में मेथोडिस्ट चर्च के पास्टर राजन दास ने प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु के वचनों को सुनाया। जिसे सुनकर लोग भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, मानव जाति के पापों को अपने ऊपर लेकर उद्धार के लिए खुद को सूली पर बलिदान कर दिया। प्रभु यीशु ने सूली पर चढ़ाने वालों की ओर इशारा करते हुए कहा था कि हे पिता, इन्हें माफ कर क्योंकि यह नहीं जानते कि यह क्या कर रहे हैं। प्रभु यीशु के साथ दो और लोगों को सूूली पर चढ़ाया गया था। उनसे प्रभु ने कहा था कि आज ही तू मेरे साथ स्वर्ग में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेथोडिस्ट चर्च के पास्टर राजन दास ने बताया कि शनिवार का दिन ईसाईयों के लिए मनन चिंतन, आशा और प्रतीक्षा का दिन है। जैसा कि यीशु मसीह की मृत्यु और उसके प्रतापी पुनर्जीवित होने की प्रतीक्षा करते हैं। कोरोना प्रोटोकाल के कारण ईस्टर का जुलूस नहीं निकाला जाएगा। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे मेथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed