{"_id":"60a7fbbe8ebc3ef1ae123d75","slug":"power-supply-barabanki-news-lko579019062","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे बाद शुरू हो सकी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 घंटे बाद शुरू हो सकी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। बीते बुधवार की सुबह आंधी-बारिश के कारण बेलहरा उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इससे क्षेत्र के करीब 40 गांव की 70 हजार आबादी प्रभावित रही। 72 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं कस्बा फतेहपुर में दो फीडर फुंक जाने से दो घंटे आपूर्ति बाधित रही।
बुधवार को तेज आंधी आने के साथ जोरदार बारिश हुई थी। आंधी आने से पेड़ों की डाल टूटकर गिरने से लाइन में फाल्ट आ गया था। इससे बेलहरा फीडर से करीब 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके चलते लोगों के इनवर्टर, मोबाइल फोन बंद हो गए थे। शुक्रवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं कस्बा फतेहपुर के सराय बाजार व स्टेशन फीडर बृहस्पतिवार रात जल गए। शुक्रवार सुबह फीडर दुरुस्त करने के बाद सप्लाई चालू की गई।
एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि तेज हवा के चलते पेड़ व डालियों के टूटने से लाइन ब्रेक डाउन हो गई थी, जिससे बेलहरा फीडर बंद हो गया था। लाइन को दुरुस्त कराकर सप्लाई चालू करा दी गई है। वहीं बीती रात फतेहपुर के दो फीडर में तकनीकी खराबी आने से जल गए थे जिसे सही कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। (संवाद)