फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Power outage in 350 villages for six days.

Barabanki News: छह दिन से 350 गांवों में बिजली गुल

Wed, 30 Sep 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 30 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Power outage in 350 villages for six days.
कोटवाधाम में मालवाहन पर चढ़कर लाइन ठीक करते विद्युत कर्मी।
बाराबंकी। तीन दिन तक चली तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से जिले के करीब 350 से अधिक गांवों में छह दिन से आपूर्ति ठप है। इससे करीब ढाई लाख आबादी प्रभावित है। जिला मुख्यालय से ग्रामीण क्षेत्रों तक ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। बिजली न आने से लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखने लगा है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ धरने पर बैठे ग्रामीण
रामनगर। अमोली कला गांव में चार दिन से बिजली न आने पर ग्रामीणों ने रामनगर विद्युत डिवीजन पहुंचकर हंगामा किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय मिश्रा के नेतृत्व में संजय, विनोद, रामू और अभिषेक मंगलवार दोपहर तीन बजे डिवीजन कार्यालय में धरने पर बैठ गए। मंडल अध्यक्ष ने अधिकारियों पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद शाम साढ़े छह बजे अधिकारियों के जल्द आपूर्ति बहाल करने के लिखित आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

पोल नहीं मिलने से भयारा फीडर की सप्लाई बंद
त्रिलोकपुर उपकेंद्र से जुड़े 25 गांवों में पांचवें दिन भी बिजली नहीं पहुंची। ग्रामीण सत्यनाम के अनुसार अशोकपुर फीडर के पांच और त्रिलोकपुर फीडर के चार गांवों में लाइन मरम्मत जारी है। भयारा फीडर में पोल उपलब्ध न होने से पूरी सप्लाई बंद है। जेई अजीत यादव ने पोल मिलते ही काम पूरा कराने की बात कही। सआदतगंज के अनूपगंज के पास पेड़ और पोल गिरने से गहरेला, जसकरण पुरवा, हीरा और मस्जिद चमरही में बृहस्पतिवार से आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 से अधिक गांवों में छठे दिन भी अंधेरा
कोटवाधाम। कोटवाधाम, सरायदूनौली, सिरौलीगौसपुर और दरियाबाद ग्रामीण उपकेंद्रों से जुड़े 150 से अधिक गांवों में छठे दिन भी बिजली नहीं आई। ग्रामीण गंगाराम ने बताया कि 33 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन के कई खंभे टूटने से 11 हजार और एलटी लाइन का काम भी प्रभावित है। एसडीएम अनिल कुमार सरोज और एसडीओ रामसनेहीघाट राजवीर सिंह ने मौके पर स्थिति देखी।
80 गांवों में पानी का संकट
बेलहरा और इसरौली क्षेत्र के 80 गांवों में इनवर्टर और सबमर्सिबल बंद होने से पेयजल संकट है। यशवंत, विजय सिंह और विजेंद्र सिंह ने समस्या बताई। एसडीओ अमर जीत वर्मा ने टूटे पोल बदलने का काम तेज होने की बात कही। त्रिवेदीगंज के दयाराम पुरवा में पांच एचटी पोल और 10 केवीए ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त है। एसडीओ हैदरगढ़ राकेश कुमार मौर्य ने जल्द आपूर्ति बहाल करने की बात कही। निंदूरा के शिवपुरी में 40 घरों की बिजली पांच दिन से बंद है। एसडीओ कुर्सी अमित कुमार सिंह ने बुधवार शाम तक नया पोल लगाकर आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया।
100 गांवों की डेढ़ लाख आबादी प्रभावित
रामसनेहीघाट क्षेत्र के बाबा का पुरवा, बरजोर पुरवा, पूरे चुरई, रेहरिया, कोटवा सड़क, सूरजवापुर, गाजीपुर और मोहम्मदपुर कीरत समेत 100 गांवों की करीब डेढ़ लाख आबादी अंधेरे में है। एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि भारी नुकसान के कारण मरम्मत में समय लग रहा है। अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर जल्द आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।


अतिवृष्टि और आंधी से देहात क्षेत्रों में मुख्य लाइनों और पोलों को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित उपकेंद्रों पर अतिरिक्त टीमें और सामग्री भेजकर युद्धस्तर पर मरम्मत कराई जा रही है। अधिकांश फीडरों को बुधवार तक चालू कर सभी प्रभावित गांवों में आपूर्ति बहाल करने का प्रयास है।
-भविष्य कुमार सक्सेना, अधीक्षण अभियंता

कोटवाधाम में मालवाहन पर चढ़कर लाइन ठीक करते विद्युत कर्मी।

कोटवाधाम में मालवाहन पर चढ़कर लाइन ठीक करते विद्युत कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article