फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Power failure, patient suffering, generator running for water

Barabanki News: बिजली गुल, मरीज बेहाल, पानी के लिए चले जनरेटर

Wed, 05 Jul 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 05 Jul 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Power failure, patient suffering, generator running for water
बाराबंकी। एक माह से जिले की बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। बरसात में मांग घटने के बाद भी जर्जर लाइनों में बार-बार फाॅल्ट हो रहे हैं। मंगलवार को फाॅल्ट के कारण हैदरगढ़ कस्बे की बिजली छह घंटे गुल रही तो जवाहर नवोदय विद्यालय में पूरे दिन आपूर्ति ठप रही। इससे सरकारी अस्पताल में मरीज बेहाल रहे। पढ़ाई भी बाधित हुई। पानी का संकट खड़ा हो गया। वहीं, शहर में सोमवार की रात तीन से चार घंटे बिजली कटौती हुई।
विज्ञापन



सुबह 11 हजार केवीए लाइन में ब्रेकडाउन होने से करीब चार बजे हैदरगढ़ की बिजली बाधित हो गई। इससे लोगों को गर्मी व उमस से परेशान होना पड़ा। घरों में पेयजल की दिक्कतें हो गईं। नगर पंचायत प्रशासन ने जनरेटर के माध्यम से टंकी भर कर पानी सप्लाई की। वहीं सीएचसी हैदरगढ़ में इन्वर्टर ने भी जवाब दे दिया तो मरीजों व चिकित्साकर्मियों को परेशान होना पड़ा। इसे देखते हुए आधा घंटा जनरेटर चलाया गया। करीब 10 बजे खरसतिया के पास फाॅल्ट ठीक होने पर बिजली आई।
विज्ञापन



सोनिकपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार की रात कई बार आधे घंटा की कटौती हुई और मंगलवार की भोर गई बिजली शाम तक नहीं लौटी। प्राचार्य बीके यादव ने बताया जनरेटर से परिसर के बल्ब व रसोई में रोटी सेंकने की मशीन का संचालन हो रहा है। बिजली नहीं होने से बच्चों की कंप्यूटर से पढ़ाई बाधित है। अधिशाषी अभियंता पीके गौतम ने बताया कि अवर अभियंता को भेजकर लाइन दुरुस्त कराई जाएगी। शहर में सोमवार रात करीब साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे तक हुई बरसात के दौरान लखपेड़ाबाग, अभयनगर, आवास विकास, बाल विहार कॉलोनी, बड़ेल की बिजली गुल रही। रात में भी चार-पांच बार में करीब तीन घंटे आपूर्ति ठप हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन





फॉल्ट के चलते 260 गांवों की आपूर्ति ठप
ग्रामीण इलाकों में भी बिजली कटौती हो रही है। सोमवार की रात बिदौरा के पास हाईटेंशन लाइन के तार टूट जाने से विद्युत वितरण केंद्र रामनगर के खजुरिहा शाहगढ़, दरिगापुर, अमरा देवी, भवानीपुर, गोपीपुर, सफीपुर, बाहूपुर, मधवापुर, शेर अली का पुरवा सहित करीब 20 गांव तथा उपकेंद्र सिरौलीगौसपुर के बदोसराय, मरकामऊ कटका, बरदरी, हजरतपुर, अलीनगर, बरौलिया, किंतूर, सिरौलीगौसपुर, थाना डीह, करोरा, मेलारायगंज व शहरी समेत करीब 200 गांवों की डेढ़ लाख आबादी तीन से चार घंटे परेशान रही। वहीं सोमवार रात करीब 11 बजे जैदपुर फीडर में आई खराबी के चलते करौधिया, गोरपुर, सादुल्लापुर, लालगंज, कंधईपुर समेत 40 गांवों की बिजली आपूर्ति तीन घंटे बंद रही। इससे करीब 35 हजार आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed