{"_id":"61439a678ebc3eb3a71c09b8","slug":"power-failure-barabanki-news-lko5958869169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ध्वस्त हुई बिजली आपूर्ति, 14 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ध्वस्त हुई बिजली आपूर्ति, 14 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। लगातार हुई बारिश से जिले की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई। गुरुवार दो बजे रात से बिजली गुल रही। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में बिजली ने पूरी रात छकाया। शहर मेें 14 घंटे तो ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। तेज हवा के साथ बारिश से पेड़ व डाल गिरने से कई स्थानों पर बिजली के खंभे उखड़ गए और तार टूट गए। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। यही नहीं पीने से लेकर नहाने तक के पानी को लोग तरस गए।
बुधवार रात से ही बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश होने से गुरुवार रात दो बजे चंदौली व पडऱा सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पेड़ की डाल टूटकर तारों पर गिरने से लाइन डैमेज हो गई तो कहीं जंफर उड़ गए। रात में ही इलाकाई इंजीनियर मौके पर पहुंचे और कार्य शुरू करा दिया। शहर की बिजली आपूर्ति 14 घंटे बंद रही। इससे करीब चार लाख आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जैदपुर में शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
फतेहपुर तहसील क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने से चार लाख आबादी प्रभावित है। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में दो सौ से अधिक गांवों की करीब एक लाख की आबादी प्रभावित है। रामनगर डिवीजन में बिजली आपूर्ति शाम तक शुरू नहीं हो सकी। कोटवाधाम में बिजली आपूर्ति बीते 36 घंटे से बिजली गुल है।
विज्ञापन
गुरुवार शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे करीब सौ गांव की करीब 60 हजार की आबादी प्रभावित है। हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र में बुधवार रात से ठप बिजली आपूर्ति गुरुवार शाम तक दुरुस्त नहीं हुई। सब स्टेशनों को बिजली पहुंचाने वाली मुख्य लाइन पर कई जगह पेड़ गिरने से तार टूट गए हैं। क्षेत्र खरसतिया, कोठी, सिद्घौर, रानापुर, सुबेहा टाउन व ग्रामीण के पलिया सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति ठप है।
इससे करीब तीन लाख आबादी प्रभावित है। इस बाबत पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जिले में बिजली तार व खंभे टूटने से काफी नुकसान हुआ है। जहां तार टूटे हैं वहां कर्मचारी भेजकर दुरुस्त कराया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में भी लाइन दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।