फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Power cut , dark in 50 villages

बिजली गुल, 50 गांवों में अंधेरा

Fri, 29 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
 Power cut , dark in 50 villages
बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला
टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार एक विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे पोल टूट गया। इस कारण क्षेत्र के करीब 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को दी लेकिन शाम तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


शाम होते ही करीब 50 गांव की करीब 40 हजार आबादी अंधरे में डूब गई। सतरिख-बाराबंकी मार्ग पर छेदानगर गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक कार का टायर फट गया, जिससे अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन पोल टूटने से तार भी टूट गए और बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


पास के ही अर्जुन यादव, कमलेश कुमार, करन सिंह आदि ग्रामीणों ने इसकी सूचना पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को दी। सूचना के छह घंटे बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर देखने तक नहीं पहुंचा। विद्युत लाइन दुरुस्त नहीं होने से शाम होते ही सभी गांव अंधेरे में डूब गए, जिससे करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा समय में विश्वविद्यालीय व पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षाओं के लिए छात्र-छात्राएं तैयारी में लगे है। ऐसे में बिजली न मिलने से लोगों को ढिबरी का सहारा लेना पड़ेगा। बिजली न मिलने से गर्मी के कारण किसान परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed