{"_id":"62c082dd25b715270030e8e0","slug":"power-cut-barabanki-news-lko637865227","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दो मोहल्लों में सात घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दो मोहल्लों में सात घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मेंटीनेंस और एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) केबल बदलने के चलते शनिवार को शहर के दो मोहल्लों की सात घंटे तक बिजली गुल रही। इससे पेयजल संकट पैदा हो गया। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक करीब तीन हजार आबादी परेशान रही। उधर, फतेहपुर तहसील क्षेत्र के करीब सवा तीन सौ गांवों बिजली आपूर्ति ठप रहने से हाहाकार मचा रहा।
शहर में सुबह 10 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। लोगों ने सोचा कि रोस्टिंग हुई है। कई घंटे बीतने के बाद इनवर्टर भी जवाब दे गए। दरअसल पावर कॉर्पोरेशन द्वारा हैदरगढ़ रोड पर श्रीराम कॉलोनी के सामने रखे ट्रांसफार्मर का मेंटीनेंस हो रहा था और एबीसी केबल बदली जा रही थी। इससे दो मोहल्ले मुनेश्वर विहार और श्रीराम कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप रही।
इस दौरान शनिवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। जेई राकेश यादव का कहना है कि लोड के चलते केबल फुंक रही थी, इसलिए नई एबीसी लाइन खींचकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
उधर, फतेहपुर तहसील क्षेत्र के निंदूरा में शुक्रवार शाम हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। इससे क्षेत्र के ग्राम सरसावा, चुलिहापुरवा, बेहड, थम्मनपुरवा, गोसाईंनपुरवा, दीनपनाह, सोहीपुर, धरौली, बबुरिहा समेत करीब 125 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब डेढ़ लाख आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जेई सुरेंद्र नाथ का कहना है कि कार्य चल रहा है। इसी तरह कई जगह पर तार टूटने और फाल्ट आने से फतेहपुर कस्बा समेत विशुनपुर, इसरौली, किरतपुर, नंदनकला, मझगवां, रारिया, धमसड, इसेपुर, सिहली, तिलरन समेत दो सौ गांवों की करीब डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित रही।