फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power cut

दुरुस्त नहीं हुई बिजली लाइनें, बिन बिजली कट रही रात

Sat, 18 Sep 2021 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
power cut
बाराबंकी। बारिश के चलते गुुरुवार को चरमराई बिजली आपूर्ति दूसरे दिन शुक्रवार को भी दुरुस्त नहीं हो सकी। शहर में जहां दिनभर लाइन ट्रिप करती रहीं वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली ने पूरी रात छकाया। बारिश व तेज हवा के चलते ग्रामीण अंचलों में कई स्थानों पर उखड़े बिजली खंभा व तार दुरुस्त नहीं किए जा सके। जिससे ग्रामीण इलाकों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

जैदपुर कस्बा के कई मोहल्लों में बीते दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। मुख्य लाइन में फाल्ट आने से शुक्रवार शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे करीब एक लाख आबादी प्रभावित है। फतेहपुर क्षेत्र में दो दिन बाद भी उपकेंद्र ठप पड़े हैं। पूरे क्षेत्र में करीब 80 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए है।
विज्ञापन

वहीं 33 हजार की लाइन ब्रेक डाउन में आने से उपकेंद्र बेलहरा, बद्दुपुर, नया फतेहपुर, ओल्ड फतेहपुर व तहसील उपकेंद्र से चलने वाले सभी फीडर बंद बड़े हैं। वही कुर्सी क्षेत्र के अनवरी, बबुरी, बाबागंज, रीवा सींवा, कुर्सी, विश्व बैंक व भदरास फीडर पूरी तरह से बंद पड़े हैं। इससे करीब ढाई लाख आबादी प्रभावित है। एसडीओ सर्वेश कुमार ने कहना है कि उपकेंद्र पर टीमें काम कर रही हैं, जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरतगंज में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे करीब एक लाख आबादी प्रभावित है। जेई मनोज चौधरी ने बताया कि 33 हजार लाइन में फाल्ट आ गई है। तारों पर दर्जनों स्थान पर आंधी के चलते पेड़ गिर गए हैं। इससे फाल्ट हो गई है। फाल्ट दूर होते ही विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर का कहना है कि कर्मचारी कार्य में निरंतर लगे हैं, सभी अधिशासी अभियंता को जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed