{"_id":"60dcc0d68ebc3e9eb1286d85","slug":"power-cut-barabanki-news-lko5849066109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी रात बिजली की आवाजाही और लो-वोल्टेज से परेशान हुए शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी रात बिजली की आवाजाही और लो-वोल्टेज से परेशान हुए शहरवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही व लो-वोल्टेज ने परेशानी बढ़ा दी। दिन ही नहीं रात में भी बिजली गुल होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। अघोषित कटौती से जहां लोगों की रात की नींद हराम हो रही है वहीं दिन का चैन भी गायब हो रहा है। शहर के ओबरी उपकेंद्र की पावर सप्लाई में मंगलवार रात ट्रिपिंग होती रही।
ओबरी में ट्रांसफार्मर का केबल जल गया जिससे पूरी रात बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल रहे। वहीं पल्हरी उपकेंद्र के जुड़े मोहल्ले में लोग लो-वोल्टेज से बेहाल रहे। दोनों उपकेंद्र से जुड़ी दो लाख की आबादी परेशान रही। सिर्फ शहरी ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाके भी आकस्मिक कटौती का शिकार हो रहे हैं।
शहर क्षेत्र का शेड्यूल व्यवस्थित करने में अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। पीक ऑवर मेें हो रही कटौती से शहरवासी परेशान हैं। शहर में मंगलवार रात ओबरी उपकेंद्र में लगे एक ट्रांसफार्मर का केबल जल गया जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे गोकुल नगर, गायत्री नगर, आवास विकास, तहसील कॉलोनी, कंपनीबाग, सिविल लाइन, नहर कॉलोनी, प्रीति विहार कॉलोनी समेत कई मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता के निर्देश पर रात में ही टीम पहुंची और फाल्ट को दुरुस्त किया। इसके बाद भी लाइन ट्रिप करती रही और बिजली की आवाजाही पूरी रात बनी रही। पल्हरी उपकेंद्र में फीडर में फाल्ट आने से मोहारीपुरवा, मकदूमपुर, डिवाइन ग्रीन सिटी, अशद नगर, दशहराबाग, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, हजाराबाग, कटरा, पीरबटावन, पटेल नगर, श्रीराम कॉलोनी, बाल विहार कॉलोनी, कार्तिक विहार में लोग लो-वोल्टेज की समस्या से पूरी रात परेशान रहे।
हैदरगढ़ रोड पर लगे ट्रांसफार्मर से एक फेस की आउटगोइंग बंद हो गई जिससे श्रीराम कॉलोनी के बाशिंदे परेशान रहे। शिकायत पर इलाकाई जेई राकेश यादव मौके पर पहुंचे और फाल्ट दुरुस्त कराया। लेकिन लो-वोल्टेज की समस्या पूरी रात बनी रही। सुबह सात बजे लाइन दुरुस्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। ओबरी व पल्हरी उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों की करीब दो लाख आबादी को पूरी रात उमसभरी गर्मी में टहलकर रात गुजारनी पड़ी।
ओबरी व पल्हरी उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर में दिक्कत आई थी। ट्रांसफार्मर की केबल जल गई थी। फाल्ट को दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। एसडीओ व जेई को उपकेंद्रों की सतत मानीटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। फाल्ट को दुरुस्त कराने के लिए एक टीम बनाई गई है जो फाल्ट आने पर फाल्ट दुरुस्त करेगी। दिन हो या रात फाल्ट आने पर तुरंत दुरुस्त कराया जाएगा।
-आरके मिश्र, अधिशासी अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन