फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power cut

38 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे

Sat, 21 Nov 2020 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
power cut
बाराबंकी। पावर कॉर्पोरेशन ने उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए शुक्रवार को सतरिख क्षेत्र में शिविर लगाया। इस दौरान बिल संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही 38 बड़े बकाएदारों के उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन

सतरिख क्षेत्र के ग्राम मरखापुर में लगाए गए शिविर में पांच शिकायतों को मौके पर निस्तारित कर दिया गया। जांच के दौरान अधिक बकाया होने पर आठ लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। ग्राम जहांगीराबाद के शिविर में आई 19 शिकायतों में से 17 निस्तारित की गईं। 30 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर 21 एवं 22 नवंबर को विद्युत शिकायत निवारण महा शिविर का आयोजन किया जाएगा। 21 नवंबर को जेपीनगर उपकेंद्र के केवाड़ी, सतरिख कस्बा एवं देवा उपकेंद्र पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। 22 नवंबर को पल्हरी व सद्दीपुर में शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed