फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power cut

बारिश से चरमराई बिजली आपूर्तिग

Sat, 22 Feb 2020 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
power cut
बाराबंकी। बारिश के दौरान कई स्थानों पर फाल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शहर में धनोखर फीडर में फाल्ट के चलते एक घंटे आपूर्ति बंद रही। सिरौलीगौसपुर व हैदरगढ़ क्षेत्र के करीब दो दर्जन की आपूर्ति चार घंटे बंद रही।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह हुई बारिश के चलते शहर के धनोखर फीडर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे एक घंटे तक करीब दस हजार आबादी की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। तेज हवा के कारण तार टूटने से सिरौलीगौसपुर तथा रामनगर के बदोसराय, मरकामऊ, कटका बरदरी, हजरतपुर, बरौलिया, खजुरिहा, सैदनपुर, खोर, एतमादपुर, सिरौलीगौसपुर, भवानीपुर, अमरादेवी, सफीपुर, राजापुर, पंजरौली, मेलारायगंज, करोरा गांव की बिजली गुल हो गई। करीब चार घंटे बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। हैदरगढ़ में इंसुलेटर में फाल्ट आने के कारण मंझूपूर, लाही, मंगलपुर, भिटौरा, संतोषपुर की बिजली करीब तीन घंटे गुल रही। अधिशासी अभियंता सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि इंसुलेटर में पानी आने के कारण बाधित आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed